Jalebi Ghar par kaise banay. जलेबी कैसे बनाए. Festival special. - Shahi Tukra

Paneer recipe, shahi paneer, malali coffta, indian recipes

Breaking

Thursday 25 October 2018

Jalebi Ghar par kaise banay. जलेबी कैसे बनाए. Festival special.

Jalebi Ghar par kaise banay. जलेबी कैसे बनाए. Festival special.sweet.

Tage-jalebi, sweet, dessert, indian mithai,मिठाई. 

Shahitukra.blogspot.com

जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. जलेबी एक अनोखी मिठाई है. पूरे उत्तर भारत में जलेबी को बहुत शौक से खाया जाता है. पुराने समय में लोग विशेष रूप से भेंट स्वरूप जलेबी देना पसंद करते थे. गरमा गरम जलेबी का अपना एक अलग ही मजा है. तो चलिए सीख लेते हैं कि घर पर जलेबी कैसे बनाए. 
बनने का समय - 1 घंटा 
रेसिपी - इंडियन 

आवश्यक सामग्री.

Shahitukra.blogspot.com
  • मैदा 2 कप 
  • पानी 2cup
  • दही 1बड़ा चम्मच 
  • यीस्ट 1/2 चमचा 
  • चाशनी का समान 
  • चीनी 4 कप 
  • पानी 2 कप 
  • केसर धागे 
  • दूध 1 बढ़ा चम्मच 
  • तेल 
  • Food colour 

जलेबी बनाने की विधि.

  • 1/2 कप गर्म पानी ले. उसमें यीस्ट डाले और अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
  • बर्तन में मैदा छान कर डाले और उसमें यीस्ट और पानी डालकर घोल बनाए. घोल ज्यादा गाङा या पतला नहीं होना चाहिए. 
  • घोल को कापढ़े से ढक कर 5 से 6 घंटे के लिए रख दें. 
  • जलेबी बनाने से पहले चाशनी बनाए. 
  • चाशनी के लिए 4 कप चीनी में 2 कप पानी डालकर आग पर पकाएं. उबाल आने पर दूध डाल दें. चीनी की सारी गंदगी ऊपर आ जायगी. उसे चम्मच से निकाल कर फेंक दे. 
  • चाशनी एक तार की बनाए. हाथो से चेक कर लें. 
  • चाशनी में केसर डाल कर मिलाएं. 
  • Food colour यूस कर सकते हैं लेकिन ये ऑप्शनल है. 
  • अब जलेबी फ्राई करें. घोल को एक सॉस वाली प्लास्टिक बोतल में डाल कर तेल में जलेबी ka design बनाये. 
  • जलेबी अच्छी तरह से तैयार हो गए तो चिमटी से उठा कर चाशनी  में डाल दें. 
  • आप की जलेबी जब चाशनी से रच जाए तो बस खुद भी खाय और सब को खिलाएँ. 

No comments:

Post a Comment

Adbox