How to make mix Namkeen at home.घर पर मिक्स नमकीन कैसे बनाये। - Shahi Tukra

Paneer recipe, shahi paneer, malali coffta, indian recipes

Breaking

Thursday 20 February 2020

How to make mix Namkeen at home.घर पर मिक्स नमकीन कैसे बनाये।

How to make poha mix Namkeen at home.घर पर पोोहा मिक्स नमकीन कैसे बनाये.

Fastival snacks
पोहा कई प्रकार से बनाया वा खाया जाता है।यहाँ हम पोहा मिक्स नमकीन बनायेंगे जो स्नैक्स है।इस पोहा मिक्स नमकीन को आप कई दिनों तक एयर टाईट डब्बे में रख सकते है।पोहा मिक्स नमकीन खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है।तो चलिये होली के रंगीले त्यौहार पर घर पर ही स्वादिष्ट नमकीन बनाते है।

पोहा मिक्स नमकीन सामग्री।

  1. पोहा 2 बड़े कप
  2. मुगफली दाना 1कप
  3. चना दाल 1/2कप (भिगो कर सुखाई हुई)
  4. काले मसूर दाल 1/2कप (भिगो कर सुखाई हुई)
  5. नामक,मिर्च,चाट मसाला


पोहा मिक्स नमकीन बनाने की विधि।


पोहा मिक्स नमकीन बनाना बहुत आसान है।
  1. एक कड़ाई में तेल गर्म करें।सबसे पहले पोहे को एक लोहे की छन्नी में डाल कर गर्म तेल में फ्राई करें।वर्ना पोहा तेल में फैल जायेगा और जल्दी जल जायेगा। पोहे को फ्राई कर के अलग निकाल ले।
  2. दोनों दालों को कुछ घंटो के लिए पानी में भिगों कर सूखे कपड़े पर निकाल ले।दालों को सुखा कर पोहे की तरह ही लोहे की छन्नी में डाल कर फ्राई करें।
  3. मुगफली को भी इसी तरह फ्राई कर लें।
  4. चारो चीज़ों को फ्राई करने के बाद एक बड़े बर्तन में निकाल लें।
  5. अब नमक, मिर्च और चाट मसाला डाल कर मिक्स कर लें।
  6. नमकीन रूम टेम्प्रेचर पर ठंडा कर के एयर टाईट डब्बे में डाल कर रखें।
ये कुरकुरी लाज़वाब नमकीन सब को पसंद आएगी।
Tage:-
Holi snacks,fastival namkeen, fastival recipes, poha namkeen, namkeen

1 comment:

  1. Mohegan Sun, casino, food delivery - KTNV
    Mohegan Sun, 충주 출장샵 casino, food delivery 김천 출장안마 - Click here for mohegansun.com coupon code 경기도 출장샵 & get a $50 no-deposit 토토 사이트 bonus 사이트 추천 + 100 Free Book now at the Mohegan Sun Hotel & Casino.

    ReplyDelete

Adbox