How to make Suji halwa.सूजी का स्वादिष्ट हलवा ऐसे बनाये।। - Shahi Tukra

Paneer recipe, shahi paneer, malali coffta, indian recipes

Breaking

Thursday 20 February 2020

How to make Suji halwa.सूजी का स्वादिष्ट हलवा ऐसे बनाये।।

How to make Suji halwa.सूजी का स्वादिष्ट हलवा ऐसे बनाये।।



सूजी का हलवा पूरे भारत विशेष् रूप से उत्तर भारत में बहुत ज़्यादा पसंद किया जाता है।क़िसी भी शुभ अवसर पर हलवा बनाना शगुन माना जाता है। मंदिरों में हलवे को देवी देवताओं के समक्ष प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।इस लियें हलवे का महत्व बहुत ज्यादा बड़ जाता हैं।हलवा बनाने की विधि बहुत आसान हैं।आपने सूजी का हलवा पहले भी खाया होगा लेकिन इस तरह से हलवा बनायेंगे तो सब अपनी अंगुलियां चाटते रह जाएंगे।

सूजी का सवादिष्ट हलवा।--सामग्री--

  1. सूजी 1कटोरी
  2. बेसन 1/2कटोरी
  3. देसी घी 1 कटोरी
  4. चीनी 11/2कटोरी (स्वादानुसार)
  5. बदाम,काजू,किशमिश 
  6. पानी 3 कटोरी
Click on photo.

सूजी का हलवा बनाने की विधि।

  1. सबसे पहले मोटे तले की एक कड़ाई ले उसमें सूजी डाल कर हल्की आँच पर भून लें।सूजी भून कर अलग बर्तन में निकाल कर रख लें।
  2. एक पैन में 3 कटोरी पानी डाले और चीनी डाल कर गर्म करे बस चीनी पानी में घुल जानी चाहिए।चाशनी नहीं बनानी है।इस मीठे पानी को आप अलग रख लें।
  3. अब कड़ाई में घी गर्म करें।उसमे सूजी और बेसन डाल कर अच्छी तरह से सिम गैस पर भूने।पहले से भूनी हुई सूजी को ज्यादा वक़्त नहीं लगेगा।
  4. जब सूजी और बेसन घी छोड़ने लगे तब उसमें चीनी वाला पानी डाल कर धीरे धीरे हिलाये।साथ ही सभी मेवे भी डाल दे। गैस हल्की ही रखें।
  5. गाढ़ा होने पर हलवा गैस से उतार लें इसे गर्म गर्म ही परोसें।अगर आप चांदी का वर्क लगाना चाहें तो वो भी लगा सकते हैं।
आपका स्वादिष्ट सूजी का हलवा तैयार हो गया है खुद भी खाइये और सब को खिलाइये।
नोट--अगर आप चाहे तो पानी की जगह दूध भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Adbox