बरसाती व्यंजन Rainy season Snacks.बरसात में बनाये ये चटपटे स्नैक्स।Monsoon special रेसिपी - Shahi Tukra

Paneer recipe, shahi paneer, malali coffta, indian recipes

Breaking

Monday 15 July 2019

बरसाती व्यंजन Rainy season Snacks.बरसात में बनाये ये चटपटे स्नैक्स।Monsoon special रेसिपी

बरसाती स्नैक्स Rainy Snacks.चटपटे लज़ीज़ व्यंजन।Monsoon .


सावन का महीना हो और रिमझिम रिमझिम करती बारिश हो ऐसे में सभी का मन होता हैं काश चाय के साथ कुछ गरमा गर्म चटपटा खाने को मिल जाये।तो पेश हैं बारिश के मौसम में खाये जाने वाले कुछ आसान व्यंजन।

सोयाबीन के चटपटे स्नैक्स.



ये बहुत ही स्वदिष्ट स्नैक्स हैं।जिन्हें आप बड़ी आसानी के साथ झट पट तैयार कर सकते हैं। ये बच्चों और बड़ो सभी को पसंद आते हैं।तो चलिये झटपट बना लेते हैं। सोयाबीन बड़ी खाने में पौष्टिक भी होती हैं।

सामग्री:-

1.सोयाबीन बड़ी 2 कटोरी(आप ज्यादा भी ले सकते हैं जितने लोग हैं)
2.बेसन 3 बड़े चम्मच
3. प्याज 1
4.हरी मिर्च 3
5. लहसुन 5 तुरी
6. अदरक 1 इंच
7. धनिया पत्ती थोड़ी सी
8.लाल मिर्च 1/2चम्मच
9. हल्दी 1 चम्मच
10. नमक स्वादानुसार
11.चाट मसाला,धनिया पाउडर 1 चम्म्च
12 . तेल तलने के लिए।

विधि:-

  • सोयाबीन बड़ी को पानी में नर्म होने तक भिगो दे।
  • जब बड़ी नर्म हो जाये तो पानी से निचोड़ कर मिक्सर में डाले।
  • प्याज,हरी मिर्च,लहसुन,अदरक सभी कुछ डाल कर ग्राइंड कर लें।
  • अब इस मिक्स् में बेसन और सारे मसाले डाल कर  इतना गाढ़ा बना बना ले की हाथो से टिक्की की शेप दी जा सके।
  • कढ़ाई में तेल गर्म करें।
  • छोटी छोटी टिक्की बना कर फ्राई करें।आप से मिक्स से सोयाबीन चाँप भी बना सकते हैं।
  • टिक्की धीमी आँच पर पकाये और जब कुरकुरी सिक जाये तो एक प्लेट में निकाल ले हरी चटनी या सॉस के साथ परोसे।
आप की बारिश का मजा दोगुना हो जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Adbox