How to make Dhokla at home.स्वादिष्ट ढोकला घर पर कैसे बनाये। - Shahi Tukra

Paneer recipe, shahi paneer, malali coffta, indian recipes

Breaking

Thursday 27 June 2019

How to make Dhokla at home.स्वादिष्ट ढोकला घर पर कैसे बनाये।

Swadisht Dhokla recipe at home.Dhokla ghar par kaise banaye.

Shahitukra.blogspot.com


ढोकला एक गुजराती डिश मानी जाती है लेकिन सिर्फ गुजराती ही नहीं सभी लोग ढोकला पसंद करते है।कहते हैं स्वाद का कोई धर्म या विशेष क्षेत्र नहीं होता हैं।स्वाद वो है जो सीधा जबान से दिल में उतरता हैं।आज हम घर पर ढोकला बनाना सीखेगें।वो भी बड़ी आसानी से तो चलिये तैयार हो जाइये।
Shahitukra.blogspot.com

ढोकला बनाने की सामग्री:-

  • बेसन 1 कटोरी
  • पानी 1 कटोरी
  • दही 1 बड़ा चम्मच
  • नींबू आधा
  • चीनी 1 बड़ा चम्मच
  • बेकिंग सोडा या eno 1 छोटा चम्मच
  • तेल 1 चम्मच
  • हींग 2 चुटकी
  • राई 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता 4/5
  • हरी मिर्च 3 या 4
  • नमक स्वादानुसार

ढोकला बनाने की विधि:-




ढोकला बनाना बहुत आसान है।लेकिन याद रखिये जब भी आप कोई नै डिश बनाते हैं तो उसको बनाने के बाद ही आप ये सीखते हैं कि इसमें क्या कमी हैं।और दुबारा वो और अच्छी बनती हैं।
ढोकले का घोल बनाने के लिए एक बड़ा बर्तन लें। उसमे एक कटोरी बेसन डाले।बेसन में एक कटोरी पानी डाले।नमक स्वादानुसार डाले।एक बड़ा चम्मच तेल और दही डाल के उसे अच्छी तरह फैंट लें।उसके बाद बेकिंग सोडा या eno डाल कर अच्छी तरह से फैंट लें।इस से आपका ढोकला स्पंजी बनेगा।
एक बड़े बर्तन में पानी डाल कर गैस पर उबाले।एक छोटा किनारे वाला बर्तन लें उसमें तेल डाल कर पूरे बर्तन को चिकन कर लें।अब ढोकले का घोल उसमे डाल दे। पानी के बर्तन में छन्नी रखें और उसमे ढोकले के घोल वाला बर्तन रख कर ऊपर से ढक दे।अब 20 से 25 मिनट तक पकाये।ढोकला फूल जायेगा।उसमे चाकू डाल कर देखें।अगर चाकू साफ बाहर आता है। तो इसका मतलब ढोकला पक गया है। बर्तन बाहर निकाल कर ठंडा कर लें।
अब तड़का तैयार कर लें। तेल गर्म करें उसमे हींग,राई,करी पत्ता, हरी मीर्च डाल कर चटकाये। इस छोंक को आप ढोकले के ऊपर दाल दे। अब चाकू से ढोकले को टुकड़ो में काट लें।
अगर आप थोड़ा रसीला और मीठा ढोकला खाना चाहते हैं तो छौंक में 1चम्मच चीनी और आधी कटोरी पानी डाल कर छोंक को अच्छी तरह पका कर तैयार कर ले।फिर ढोकले पर डाले लेकिन कई लोग सूखा ढोकला पसंद करते हैं। तो उनके लिए खाली बिना चीनी का छौंक ही ठीक हैं।
ढोकला तैयार हैं आप चटनी के साथ परोस सकते हैं।मेहमानों को भी खिलाये और खुद भी खाये।

No comments:

Post a Comment

Adbox